मित्रों के साथ अभी शेयर करें

Aay Vyay Ratio Trick | आय व्यय और बचत पर आधारित 15 तरह के प्रश्न | Income Expenditure ratio questions in Hindi Objective Questions MCQs Quiz

Aay Vyay Ratio Trick | आय, व्यय और बचत पर आधारित 15 तरह के प्रश्न | Income Expenditure ratio questions in Hindi Objective Questions MCQs Quiz Math Tricks in Hindi सीरीज की हमारी आठवीं Class है।

इस वीडियो लेक्चर में हमने आय, व्यय और बचत पर कुल 15 प्रकार के प्रश्नों को Tricks के माध्यम से हल करना सिखाया है। इस क्लास को देखने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले इस प्रकार के प्रश्न अब आपके लिए समस्या नही रहेंगे और इस तरह के सवालों को आप बिना समय गंवाए आप सेकेंडों में हल कर लेंगे।

ये Tricks विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) जैसे SSC CGL, SSC SHSL, UPSC CSAT, RRB NTPC के लिए महत्वपूर्ण है|

हमने इस वीडियो क्लास पर आधारित एक Objective Practice Quiz भी Design की है। जिसमें हमने Aay Vyay Ratio Trick | आय व्यय और बचत पर आधारित 15 तरह के प्रश्न | Income Expenditure ratio questions in Hindi Objective Questions MCQs Quiz से संबंधित प्रश्नों को पूंछा है। पहले आप वीडियो क्लास को देखिये और फिर प्रैक्टिस सेट को अटेम्प्ट करिये। Practice Quiz को सबमिट करने के बाद आप अपने मार्क्स भी प्राप्त कर सकते हैं। 

वीडियो क्लास देखने के लिए- यहाँ क्लिक करें

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. Math Tricks Series की YouTube video Classes पर आधारित Free MCQ Quiz के लिए विजिट करें।
  2. Math Tricks Series की हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. विषयानुसार YouTube Video Classes पर आधारित Free MCQ Quiz के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।
1. किसी परिवार की आय एवं व्यय का अनुपात 10:7 का है। यदि उस परिवार की बचत ₹15000 की हो तब उसकी आय क्या थी?

2. किसी व्यक्ति की आय और बचत में क्रमशः 8 : 3 का अनुपात है। यदि उसकी आय ₹32000 हो, तो व्यय क्या है?

3. किसी व्यक्ति की वार्षिक आय ₹216000 है तथा उसकी बचत ₹13000 मासिक है तो उसकी मासिक आय और बचत में क्या अनुपात होगा?

4. किसी व्यक्ति की आय और व्यय में 11 : 10 का अनुपात है। यदि वह ₹9000 की वार्षिक बचत करता हो, तो उसकी मासिक आय क्या थी?

5. रोहन व सोहन की आय का अनुपात 7 : 11 है। सोहन और मोहन की आय का अनुपात 7 : 17 है। यदि रोहन की आय ₹490 है तब मोहन की आय कितनी होगी?

6. A और B की आय में 5 : 3 का अनुपात है। व्यय में 8 : 5 : 2 का अनुपात है। यदि B का व्यय ₹5000 हो तथा A की बचत ₹1000 हो तब, B की बचत कितनी है?

7. A, B और C की आय में 3 : 4 : 5 का अनुपात है। व्यय का अनुपात क्रमश: 5 : 3 : 4 का अनुपात है। यदि B का व्यय ₹1800 हैं तथा A का आय ₹3600 हो तब C की बचत कितनी होगी?

8. A और B की आय में 5 : 3 का अनुपात है। उनके व्यय में 3 : 2 का अनुपात है। यदि B की आय ₹6000 हो तथा A की बचत 1000 हो, तब B की बचत कितनी होगी?

9. A, B और C की बचत उनकी आय का क्रमश: 20%, 50% और 25% है। उनकी बचत में क्रमशः 5: 3: 4 का अनुपात हो तब उनकी आय में क्या अनुपात होगा?

10. X, Y और Z का व्यय उनकी आय का क्रमश: 70%, 80% और 75% है। उनकी बचत में क्रमश: 4: 3: 5 का अनुपात है। तब उनकी आय का अनुपात क्रमशः क्या होगा?

11. A, B और C की आय में क्रमशः 4 : 5 : 6 का अनुपात है। यदि उनकी आय में क्रमशः 20% की वृद्धि, 10% की कमी और 30% की वृद्धि की जाए तब नए आय में क्या अनुपात होगा?

12. रवि और गोपी की मासिक आय मे 4 : 3 का अनुपात है। उनके व्यय में 3 : 2 का अनुपात है। उनकी मासिक बचत क्रमशः ₹5000 और ₹6000 हो, तब गोपी की आय क्या थी?

13. X और Y की आय में 7 : 5 का अनुपात है तथा ब्यय में 4: 3 का अनुपात है। उनकी बचत क्रमश:₹6000 और ₹2000 हो, तो Y की वार्षिक आय कितनी है?

14. A और B के व्यय में 9 : 7 का अनुपात है। व्यय में 5 : 4 का अनुपात है। यदि उनकी बचत क्रमश: ₹600, ₹400 हो तब A और B की आय का अन्तर क्या होगा?

15. A, B और C की आय में 5 : 6 : 3 का अनुपात है। उनकी बचत क्रमशः30%, 25% और 40% हो तब उनके व्यय में क्या अनुपात होगा?

16. A, B और C की आय मे 10 : 9 : 8 का अनुपात है। यदि उनके ब्यय क्रमश: 80%, 70% और 90% हो तब उनके बचत में क्या अनुपात होगा?

17. P और Q की आय में 5 : 3 का अनुपात है। उनके व्यय में 7: 4 का अनुपात है। उनकी बचत क्रमश: ₹2000, ₹ 2000 हो तब दोनो की आय का अन्तर क्या होगा?

18. A और B की आय में 3 : 4 का अनुपात है। उनके व्यय में 6 : 7 का अनुपात है। यदि उनकी बचत क्रमश: ₹600 और ₹1300 हो तब A और B की वार्षिक आय का योग क्या होगा?

19. X और Y की आय मे 4 : 5 का तथा उनके व्यय में 7 : 8 का अनुपात है। उनकी बचत क्रमश: ₹1000और ₹5000हो, तब X और Y के व्यय का योग क्या होगा?

20. A और B के आय में 9 : 5 का अनुपात है। उनके व्यय में 4 : 3 का अनुपात है। यदि उनकी बचत क्रमश: ₹1800, ₹300 हो तब B का व्यय कितना होगा?


 

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Shopping Cart
error: Content is protected !!