मित्रों के साथ अभी शेयर करें

Hindi Varnamala Swar Vyanjan (हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन)

आज के आलेख में हम लोग Hindi Varnamala Swar Vyanjan (हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Hindi varnamala Swar vyanjan

Hindi Varnamala Swar Vyanjan (हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन) किसे कहते हैं-

Swar Vyanjan in hindi (हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन) Topic पर आज के इस आलेख को प्रारम्भ करने से पहले आइये वर्ण को अच्छे से जान लेते हैं। 

वर्ण-

हिंदी भाषा में वर्ण वह मूल ध्वनि है जिसका खंड नहीं होता है।

  • वर्ण को अक्षर भी कहते हैं।
  • अक्षर शब्द अ और क्षर दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसका अर्थ होता है टुकड़े ना होना। जैसे- अ, आ, ओ, क, ख आदि|

हिंदी वर्णमाला में कितने वर्ण हैं जानिये-

हिंदी वर्णमाला के कितने अक्षर होते हैं?

हिंदी वर्णमाला में वर्णों की कुल संख्या 52 होती है।

  • इसमें स्वर 11 और व्यंजन 41 होते हैं।
  • वर्णमाला क्रम में पहले स्वर आता है, उसके बाद व्यंजन|
  • वर्णमाला में कुल वर्ण की संख्या (52) जिसमें स्वर वर्ण की संख्या (11) तथा व्यंजन वर्ण की संख्या (41) है|

स्वर (Swar)-

स्वर किसे कहते हैं- हिंदी व्याकरण में ऐसे वर्ण स्वर कहलाते हैं जिनका स्वतंत्र उच्चारण होता है।

स्वर वर्ण निम्न हैं-

  • अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

स्वर के भेद/प्रकार (Swar ke Bhed)-

स्वर कितने प्रकार के होते हैं?

स्वर के तीन प्रकार होते हैं-

  1. ह्रस्व स्वर (एक मात्रिक)– अ, इ, उ, ऋ (4)
  2. दीर्घ स्वर या संयुक्त स्वर (द्वि मात्रिक)– आ, ई, ऊ, ए ,ऐ, ओ, औ (7)
  3. प्लुत स्वर (त्रिमात्रिक)

व्यंजन (Vyanjan in Hindi Varnamala)-

व्यंजन किसे कहते हैं ?

वर्णमाला के वह वर्ण व्यंजन कहलाते हैं जिन का उच्चारण स्वर की मदद से किया जाता है।

व्यंजन की संख्या-

हिंदी वर्णमाला में व्यंजन की कुल संख्या 41 होती है।

  • क ख ग घ ड.
    च छ ज झ अ
    ट ठ ड ढ ण
    त थ द ध न
    प फ ब भ म
  • य र ल व
  • श ष स ह
  • क्ष त्र ज्ञ श्र
  • ड. ढ.
  • ज फ

व्यंजन के भेद/प्रकार-

व्यंजन कितने प्रकार के होते हैं? व्यंजनों को निम्नलिखित प्रकार से बांटा गया है-

स्पर्श व्यंजन (Sparsh Vyanjan)-

स्पर्श व्यंजन की संख्या 25 है।
इन्हें पांच वर्गों क, च, ट, त और प में बांटा गया है।

  1. क वर्ग (कंठ)- क, ख, ग, घ, ड.
  2. च वर्ग (तालव्य)- च, छ, ज, झ, अ
  3. ट वर्ग (मूर्धन्य व्यंजन )- ट, ठ, ड, ढ, ण
  4. त वर्ग (दंत)- त, थ, द, ध, न
  5. प वर्ग (ओस्ठ)- प, फ, ब, भ, म
अंतस्थ व्यंजन (Antastha Vyanjan)-

हिंदी वर्णमाला में य, र, ल, व वर्ण को अंतस्थ व्यंजन माना गया है।

ऊष्म या संघर्षी व्यंजन (Ushm Vyanjan)-

हिन्दी वर्णमाला में श, ष, स, ह ऊष्म या संघर्षी व्यंजन माने गए हैं।

अंत्यस्थ, ऊष्म और स्पर्श व्यंजन को मूल व्यंजन कहा जाता है जिनकी कुल संख्या 33 होती है| इसके अलावा 8 अन्य व्यंजन होते हैं जो निम्न है-

उत्क्षिप्त या द्विगुण व्यंजन-
द्विगुण व्यंजन कौन कौन से हैं?
  • ड. ढ को उत्क्षिप्त या द्विगुण व्यंजन माना गया है।
आगत व्यंजन (Aagat Vyanjan)-

ज और फ को आगत व्यंजन कहते हैं।

संयुक्त व्यंजन (Sanyukt Vyanjan)-
हिंदी वर्णमाला में कितने संयुक्त व्यंजन है?

निम्न 4 व्यंजन संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं।

sanyukt vyanjan ka nirman

व्यंजन की संख्या41
स्पर्श व्यंजन की संख्या25
अंतस्थ व्यंजन की संख्या4
उष्म व्यंजन की संख्या4
द्विगुण व्यंजन की संख्या2
आगत व्यंजन की संख्या2
संयुक्त व्यंजन की संख्या4

अयोगवाह-

अं अः क्या है? हिंदी वर्णमाला में अं और अ: को अयोगवाह कहा गया है।
  • अयोगवाह को न तो स्वर् कहा जाता है और न ही व्यंजन, लेकिन हिंदी भाषा में उनकी उपयोगिता है।
  • अं को अनुस्वर कहा गया है।
  • अ: को विसर्ग कहा गया है।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस Topic (Swar Vyanjan in hindi) से पूछे जाने वाले प्रश्न-

आइए हम लोग जानते हैं कि इस आलेख Hindi Varnamala Swar aur vyanjan से किस प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं-

  • वर्ण किसे कहते हैं?
  • वर्णमाला में कुल कितने वर्ण होते हैं?
  • हिंदी में स्वर व्यंजन कितने होते है?
  • स्वर किसे कहते हैं?
  • हिंदी में कितने स्वर होते हैं?
  • मूल स्वर कितने होते हैं?
  • स्वर के कितने प्रकार होते हैं?
  • ह्रस्व स्वर की संख्या कितनी है?
  • स्वर और व्यंजन के मेल को क्या कहते हैं बताइये?
  • निम्न में कौन सा ह्रस्व स्वर है या नहीं है?
  • द्विमात्रिक स्वर किसे कहते हैं?
  • दीर्घ स्वर या संयुक्त स्वर की संख्या कितनी है?
  • प्लुत स्वर के उच्चारण में कितनी मात्रा का समय लगता है?
  • हिंदी वर्णमाला में कितने व्यंजन होते हैं?
  • स्पर्श व्यंजन की कुल संख्या कितनी है?
  • स्पर्श व्यंजन को कितने भागों में बांटा गया है बताइये?
  • स्पर्श व्यंजन के प्रत्येक वर्ग में कितने वर्ण होते हैं?
  • द्विगुण व्यंजन की संख्या कितनी है?
  • आगत व्यंजन कौन सा है?
  • अंतस्थ व्यंजन की संख्या कितनी होती है।
  • उष्म व्यंजन की कुल कितनी संख्या होती है?
  • निम्न में कौन सा व्यंजन है या नहीं है?
  • संयुक्त व्यंजन की संख्या कितनी है ?
  • संयुक्त व्यंजन का निर्माण किन किन दो वर्णों से होता है?

यदि आप सभी उपर्युक्त प्रश्नों को जो प्रतियोगी परीक्षाओं में Hindi Varnamala Swar Vyanjan (हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन) टॉपिक से पूछे जाते हैं इन प्रश्नों का उत्तर खोज रहे हैं तब यह आलेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी है।

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET, अग्निवीर (Agniveer) आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. हिंदी व्याकरण (Hindi Vyakaran) विषय के Topic Wise Free Notes के लिए क्लिक करें।
  2. Hindi Vyakaran पर हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. Exam Wise Free Model Question Papers के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।अग्निवीर (Agniveer)

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Shopping Cart
error: Content is protected !!