Swar Kitne Prakar ke hote hain | स्वर कितने प्रकार के होते हैं
आज के इस ब्लॉग में हम लोग हिन्दी वर्णमाला के स्वरों के प्रकार (Swar Kitne Prakar ke hote hain) के बारे में जानेंगे?
हिंदी में स्वर कितने होते हैं (Swar Kitne Hote hain)?-
स्वर कितने प्रकार के होते हैं (Swar Kitne Prakar ke hote hain)? आइए अपने आलेख को शुरू करने से पहले जान लेते हैं कि हिंदी में स्वरों की संख्या कितनी होती है?
आधुनिक हिंदी व्याकरण में स्वरों की कुल संख्या 11 है|
- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
हिंदी व्याकरण में कहीं-कहीं वर्णमाला में 13 स्वर बताए जाते हैं| जहाँ पर अं, अ: को भी स्वर ही मान लिया गया है, जोकी सही नहीं है।
अं और अ: को अयोगवाह कहते हैं। अयोगवाह ना तो स्वर माने जाते हैं और ना ही व्यंजन में रखे जाते हैं| इसलिए हिंदी में स्वर कितने होते हैं (How many Swar in hindi)? इसका सही उत्तर 11 होगा।
स्वर कितने प्रकार के होते हैं (Swar Kitne Prakar ke Hote hain hindi mein)?-
ऊपर हम लोग जान पाए कि स्वरों की संख्या कितनी होती है? अब हम लोग जानेंगे कि हिंदी भाषा में स्वर कितने प्रकार के होते हैं (Swar Ke Kitne Bhed hote hain)?
हिंदी व्याकरण में स्वरों के तीन प्रकार हैं (3 Types of Swar in hindi)-
- हृस्व स्वर
- दीर्घ स्वर
- प्लुत स्वर
1) ह्रस्व स्वर-
ह्रस्व स्वर ऐसे स्वर होते हैं जिनके उच्चारण में कम समय लगता है।
इसे एक मात्रिक स्वर भी कहते हैं।
इनकी संख्या 4 है।
- अ, इ, उ, ऋ
2) दीर्घ स्वर-
दीर्घ स्वर ऐसे स्वर को कहते हैं जिन का उच्चारण समय ह्रस्व स्वर से दोगुना होता है| दीर्घ स्वर को द्विमात्रिक स्वर भी कहते हैं।
दीर्घ स्वर की कुल संख्या 7 होती है।
- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
प्लुत स्वर-
प्लुत स्वर ऐसे स्वर को कहते हैं, जिनके उच्चारण में ह्रस्व स्वर की अपेक्षा तीन गुना समय लगता है।
इसे त्रिमात्रिक स्वर भी कहते हैं।
प्लुत स्वरों की संख्या निश्चित नहीं है।
आइए अब हम लोग जानते हैं कि इस आलेख “स्वर कितने प्रकार के होते हैं (Swar ke Kitne Bhed hote hain)” से प्रतियोगी परीक्षाओं में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं ?
- स्वर कितने प्रकार के होते हैं नाम लिखिए एवं उदहारण सहित स्पष्ट कीजिये (Swar Kitne Prakar ke hote hain)?
- हिंदी वर्णमाला में स्वर की संख्या कितनी है?
- हिंदी भाषा में ह्रस्व स्वर कितने होते हैं?
- हिंदी भाषा में ह्रस्व स्वर कौन कौन से हैं?
- हिंदी भाषा में दीर्घ स्वर कितने होते हैं?
- हिंदी भाषा में दीर्घ स्वर कौन-कौन से हैं?
- एक मात्रिक स्वर किसे कहते हैं?
- द्विमात्रिक स्वर किसे कहते हैं?
- त्रि मात्रिक स्वर किसे कहते हैं?
इन्हे भी पढ़ें-
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।
- हिंदी व्याकरण विषय के Topic Wise नोट्स के लिए क्लिक करें।
- हिंदी व्याकरण पर हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
- विषयानुसार YouTube वीडियो Classes पर आधारित Free MCQ प्रैक्टिस सेट के लिए विजिट करें।
- विषयानुसार Chapter Wise Free नोट्स के लिए विजिट करें।
- विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।
यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से [email protected] या [email protected] पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा।