मित्रों के साथ अभी शेयर करें

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (Veerta Puraskar/Gallantry Awards) : महावीर चक्र, परमवीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र पुरस्कार

Bharat ke Rastriya Virta Puraskar Notes in Hindi

भारत के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (Veerta Puraskar/Gallantry Awards in Hindi)- महावीर चक्र,परमवीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र पुरस्कार, जीवन रक्षा पदक भारत की तीनों सेनाओं के सदस्यों को उनके असाधारण साहस और वीरता के लिए प्रदान किया जाता हैl 

पिछले ब्लॉग में हम लोगों ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की इस श्रृंखला में नागरिक पुरस्कारों पर चर्चा की थी, जिसके अंतर्गत हम लोगों ने भारत रत्न, पदम पुरस्कार के बारे में जाना थाl  आज के ब्लॉग में हम लोग भारत के प्रमुख राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (Veerta Puraskar/Gallantry Awards in Hindi)- महावीर चक्र,परमवीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र पुरस्कार, जीवन रक्षा पदक की चर्चा करेंगेl

भारत में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार  को दो श्रेणियों में रखा जाता है-

  1. युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार
  2. शांति कालीन वीरता पुरस्कार

युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार (Veerta Puraskar)-

युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार (Veerta Puraskar) के अंतर्गत आते हैं-

  • परमवीर चक्र (Param Vir Chakra in hindi)
  • महावीर चक्र (Mahavir Chakra in hindi)
  • वीर चक्र पुरस्कार (Vir Chakra in hindi)

परमवीर चक्र (Param vir Chakra in hindi)-

परमवीर चक्र (Param Vir Chakra in hindi) वीरता के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है (Veerta Puraskar in hindi) जो जल, थल या वायु सेना में दुश्मन के सामने बहादुरी के सबसे बेहतर प्रदर्शन या आत्म बलिदान के लिए दिया जाता हैl

  • इस पुरस्कार की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई थीl
  • भारत की सेना जब ब्रिटिश सेना के तहत कार्य करती थी तब सेना का सबसे बड़ा सम्मान विक्टोरिया क्रॉस हुआ करता थाl
  • पहली बार परमवीर चक्र (Param Vir Chakra in Hindi) 3 नवंबर 1947 को दिया गया थाl
  • सर्वप्रथम परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा को दिया गया थाl

महावीर चक्र (Mahavir Chakra in hindi)-

महावीर चक्र पुरस्कार भारत में दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार (Veerta Puraskar in hindi) है, जो तीनों सेनाओं के किसी भी सदस्य द्वारा दुश्मन के सामने बहादुरी के उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता हैl

  • महावीर चक्र (Mahavir Chakra in hindi) की स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी|

वीर चक्र (Vir Chakra in hindi)-

वीर चक्र भी भारत में युद्ध कालीन वीरता का पदक हैl

  • यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता या बलिदान के लिए दिया जाता हैl
  • वरीयता क्रम में वीर चक्र, महावीर चक्र के बाद आता है l
  • वीर चक्र दिए जाने की शुरुआत 26 जनवरी 1950 से हुई थी|
  • विंग कमांडर अभिनंदन को 2019 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर चक्र से सम्मानित किया गया था|

अभी तक हम लोगों ने भारत में युद्ध कालीन वीरता पुरस्कारों की प्रमुख बातों को जान लिया है। यहाँ हम केवल जरूरी बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं जो परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं| आइए अब हम लोग जानते हैं, भारत के प्रमुख शांति कालीन वीरता पुरस्कारों (Veerta Puraskar/Gallantry Award in hindi) के बारे में-

शांति कालीन वीरता पुरस्कार-

शांति कालीन वीरता पुरस्कार के अंतर्गत –

  • अशोक चक्र (Ashok Chakra Award in Hindi)
  • जीवन रक्षा पदक आता हैl

अशोक चक्र पुरस्कार (Ashok Chakra Award in hindi)-

अशोक चक्र पुरस्कार भारत में शांति के समय दिया जाने वाला सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार हैl

  • अशोक चक्र सम्मान (Ashok Chakra Award in hindi) सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या बलिदान के लिए जाता हैl 
  • अशोक चक्र पुरस्कार 4 जनवरी 1952 को स्थापित किया गया था और पहली बार 26 जनवरी 1952 को दिया गया था|
  • सर्वप्रथम अशोक चक्र पुरस्कार नाइक नर बहादुर थापा, हवलदार बचित्तर सिंह और लेफ्टिनेंट सुहाग विश्वास को दिया गया था|

जीवन रक्षा पदक-

जीवन रक्षा पदक एक श्रृंखला पुरस्कार है जो राज्य सरकार की संस्तुति पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा द्वारा किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए किए गए सराहनीय कार्य हेतु दिया जाता है|

  • सभी क्षेत्र के व्यक्ति जीवन रक्षा पदक के लिए पात्र होते हैं|
  • जीवन रक्षा पदक तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं-
        1- सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
        2- उत्तम जीवन रक्षा पदक
        3- जीवन रक्षा पदक

इस ब्लॉग में हम लोगों ने भारत के वीरता पुरस्कार की जानकारी (Veerta Puraskar/Gallantry Award)- महावीर चक्र,परमवीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र पुरस्कार, जीवन रक्षा पदक को स्टैटिक दृष्टिकोण से जाना है, इसके अलावा सभी पुरस्कारों का एक करेंट व्यू भी होता है| आप जब भी किसी एग्जाम में जाएं तो इस स्टैटिक तैयारी के साथ साथ करेंट अद्यतन पक्ष भी जरूर तैयार करके जाएं| आज के ब्लॉग में बस इतना ही, आगे फिर किसी खास टॉपिक की खास जानकारी के साथ मिलेंगे तब तक के लिए धन्यवाद|

इन्हे भी पढ़ें-

अपनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC exam), विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS exams- UPPCS, MPPCS, BPSC etc), कर्मचारी चयन आयोग (SSC exam), अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Lower Subordinate), UPSI Exam, CPO SI, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB exam), UPSSSC Lekhpal, UPPET Exam, UP POLICE Exam, UPTET Exam, CTET, Super TET, अग्निवीर (Agniveer) आदि बोर्डों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exam) की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।

  1. विविध General Studies के Important Topics के notes के लिए क्लिक करें।
  2. General Studies के Important Topics पर हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
  3. Exam Wise Free Model Question Papers के लिए विजिट करें।
  4. विषयानुसार Chapter Wise Free Notes के लिए विजिट करें।
  5. विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।

यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से scpian@upi या scpian@kotak पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा। 

Shopping Cart
error: Content is protected !!