Vyanjan Kitne Hote hain | व्यंजन कितने होते हैं?
आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे की हिन्दी वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या कितनी है? हिंदी व्याकरण में व्यंजन की संख्या? या व्यंजन कितने होते हैं (Vyanjan Kitne Hote hain)? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा|
व्यंजन कितने होते हैं? (Hindi Mein Vyanjan Kitne Hote hain)-
व्यंजन हिंदी वर्णमाला का एक भाग है। व्यंजन कितने होते हैं अगर इसकी बात की जाए तो-
- हिंदी वर्णमाला में कुल 52 वर्णों में मूल व्यंजन की संख्या 33 है।
- यदि इसमें आगत व्यंजन, द्विगुण व्यंजन और संयुक्त व्यंजन को शामिल कर लिया जाए तो इनकी कुल संख्या 41 होती है।
- यदि प्रश्न पूछा जाए कि व्यंजन कितने होते हैं तब हमारा उत्तर होता है 33 व्यंजन, लेकिन यदि प्रश्न हो की आगत व्यंजन, द्विगुण व्यंजन और संयुक्त व्यंजनों को शामिल कर लिया जाए तो व्यंजन की संख्या कितनी होती है तब उत्तर होता है 41 व्यंजन|
मूल व्यंजन-
मूल व्यंजन की संख्या 33 होती है। इसे तीन वर्गों में बांटा गया है (व्यंजन कितने प्रकार के होते हैं)-
- स्पर्श व्यंजन
- अंतस्थ व्यंजन
- ऊष्म या संयुक्त व्यंजन
स्पर्श व्यंजन (Sparsh Vyanjan)-
हिंदी व्याकरण में स्पर्श व्यंजन 25 होते हैं-
- कंठ– क ख ग घ ड.
- तालव्य– च छ ज झ अ
- मूर्धन्य– ट ठ ड ढ ण
- दंत्य– त थ द ध न
- ओस्ठ– प फ ब भ म
अंतस्थ व्यंजन (Antastha Vyanjan)-
हिंदी व्याकरण में अन्तस्थ व्यंजन की कुल संख्या 4 है।
- य र ल व
उष्म व्यंजन (Ushm Vyanjan)-
ऊष्म व्यंजन की कुल संख्या 4 है।
- श ष स ह
मूल व्यंजन की संख्या | 33 |
---|---|
स्पर्श व्यंजन की संख्या | 25 |
अंतस्थ व्यंजन की संख्या | 4 |
उष्म व्यंजन की संख्या | 4 |
इसके अतिरिक्त
- द्विगुण व्यंजन की संख्या = 2 (ड. ढ.)
- आगत व्यंजन= 2 (ज, झ)
- संयुक्त व्यंजन= 4 (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र)
इस प्रकार कुल व्यंजन की संख्या 41 है।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बताए गए टॉपिक से पूछे जाने वाले प्रश्न-
प्रतियोगी परीक्षा में व्यंजन कितने होते हैं इस टॉपिक पर प्रतियोगी परीक्षाओं निम्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं-
- व्यंजन कितने हैं?
- मूल व्यंजन की संख्या कितनी है?
- हिंदी में व्यंजन कितने होते हैं?
- स्पर्श व्यंजन कितने होते हैं? (Sparsh Vyanjan Kitne Hote hain)
- निम्न में कौन सा अंतस्थ व्यंजन है?
- निम्न में कौन सा अंतस्थ व्यंजन नहीं है?
- उष्म व्यंजन का एक और नाम क्या है?
- उष्म व्यंजन की संख्या कितनी है?
- निम्न में कौन सा उष्म व्यंजन है?
- निम्न में कौन सा ऊष्म व्यंजन नहीं है?
- निम्न में कौन सा द्विगुण व्यंजन है?
- निम्न में आगत व्यंजन कौन सा है या नहीं है?
- संयुक्त व्यंजन की संख्या कितनी होती है?
- निम्न में किसमें संयुक्त व्यंजन है?
- निम्न में किसमें संयुक्त व्यंजन नहीं है?
इन्हे भी पढ़ें-
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार नीचे दिए गए Direct Links पर क्लिक करें।
- हिंदी व्याकरण विषय के Topic Wise नोट्स के लिए क्लिक करें।
- हिंदी व्याकरण पर हमारी सभी Video Classes को देखने के लिए क्लिक करें।
- विषयानुसार YouTube वीडियो Classes पर आधारित Free MCQ प्रैक्टिस सेट के लिए विजिट करें।
- विषयानुसार Chapter Wise Free नोट्स के लिए विजिट करें।
- विषयानुसार Topic Wise Free Objective Questions प्रैक्टिस के लिए विजिट करें।
यदि हमारे द्वारा provide कराया गया content आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है और आप संस्थान को शिक्षा के इस अभियान में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप अपना सहयोग UPI के माध्यम से [email protected] या [email protected] पर कर सकते हैं। आपका छोटे से छोटा सहयोग संस्थान के इस शिक्षा अभियान को जारी रखने में मददगार होगा।